फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर चुके मुंबई पुलिस के अधिकारी कोरोना संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने वाली मुंबई पुलिस की टीम में शामिल रहे एक आईपीएस अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह आईपीएस अधिकारी और उनके परिवार के सभी अन्य सदस्य इस वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी को घर में ही पृथक-वास में रखा गया है। अभिनेता सुशांत की मौत के मामले की जांच सीबीआई ने अब अपने हाथों में ले ली है। अधिकारी के मुताबिक संक्रमण की चपेट में आए अधिकारी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी और अब इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम भी हाल ही में उनसे मिली थी।

इससे पहले मुंबई पुलिस के दो आईपीएस अधिकारी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इस महामारी के चलते अब तक मुंबई पुलिस के 62 कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं और लगभग 450 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें