फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः राष्ट्र कथा शिविर में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 15 घायल

Sat, 13 Jan 2018 09:43 PM IST
एजेंसी, राजकोट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट में प्रानस्ला गांव में आयोजित राष्ट्र कथा शिविर में लगी आग में 3 लड़कियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गईं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा और हादसे की जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर विक्रांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर रात शिविर में आग महिलाओं के पंडाल में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शार्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है लेकिन सही वजहों का पता लगाने के लिए मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

 शिविर का आयोजन धार्मिक  नेता स्वामी धर्मबंधुजी ने किया था। उन्होंने घटना पर दुख प्रकट किया है। पिछले 20 साल से यह शिविर हर साल यहां लगाया जा रहा है। 10 दिवसीय शिविर में करीब 10 हजार लोग जुटे थे। इस साल शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें