गुजरात के सूरत में पानी के टैंकों को लेकर हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यह घटना कमरेज तालुका के गयपागला गांव (तड़कश्वर) में हुई। यहां हाल ही में 21 करोड़ रुपये की लागत से नया पानी का टैंक बनाया गया था। लेकिन जैसे ही टैंक में पानी भरने का परीक्षण शुरू हुआ, वह जोरदार धक्के के साथ ढह गया। बता दें कि यह टैंक 15 मीटर ऊंचा था और इसमें 11 लाख लीटर पानी भरने की क्षमता थी। टैंक का निर्माण तापी जल आपूर्ति योजना के तहत किया गया था, जो 33 गांवों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए था।
ध्यान रहे कि घटना 19 जनवरी को हुई, जब टैंक में पानी भरकर परीक्षण किया जा रहा था। टैंक आधा भरा ही था कि वह जोरदार धक्के और शोर के साथ ढह गया। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हुए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।