फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Mayor Election: मेयर चुनाव पर सियासी संग्राम, संजय राउत ने भाजपा पर लगाए पार्षदों के फोन टेप के आरोप

Tue, 20 Jan 2026 06:59 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने आरोप लगाया है कि मुंबई मेयर चुनाव से पहले भाजपा अपने और शिवसेना पार्षदों के फोन टैप कर रही है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। बीएमसी चुनाव में भाजपा -शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है, जिससे मेयर पद पर सस्पेंस बना हुआ है। 
विज्ञापन
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई मेयर पद को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने और शिवसेना के नए चुने गए सदस्यों के फोन टैप कर रही है। इन सदस्यों को एक महंगे होटल में रखा गया है।
विज्ञापन


राउत ने लगाए आरोप
राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भाजपा के पार्षदों पर उसी पार्टी के कार्यकर्ता नजर रख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होटल में बंद शिवसेना पार्षदों की जासूसी हो रही है। राउत ने आरोप लगाया कि मुंबई के मेयर का फैसला दिल्ली से हो रहा है, जो महाराष्ट्र का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: BMC Polls: बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद भिवंडी में भिड़े BJP और केवीए समर्थक, पत्थरबाजी से बिगड़ा माहौल
विज्ञापन


राउत ने राज ठाकरे से की मुलाकात
मेयर चुनाव को लेकर सस्पेंस के बीच, राउत ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से भी मुलाकात की। हाल ही में हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। इसमें भाजपा को 89 और शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही बीएमसी पर ठाकरे परिवार का लंबा कब्जा खत्म हो गया है।

होटल में है 29 निर्वाचित सदस्य
शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने सभी 29 नए सदस्यों को मुंबई के एक होटल में भेज दिया है। बताया गया है कि यह काम सीखने के लिए एक वर्कशॉप है। शिंदे का कहना है कि अगला मेयर महायुति (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) का ही होगा। उन्होंने बाल ठाकरे के सम्मान में शिवसेना का मेयर होने का संकेत भी दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चुनाव डायरी: यूबीटी उम्मीदवार को मिली एक वोट से जीत, BMC में बेटे की जीत के एक दिन बाद पिता की मौत

भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
वहीं राउत के इन सभी आरोपों को भाजपा के मीडिया प्रभारी नवनाथ बान ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने पार्षदों पर भरोसा है। इसलिए फोन टैपिंग की जरूरत नहीं है। उन्होंने उल्टा सवाल किया कि जब महा विकास अघाड़ी सरकार थी, तब एकनाथ शिंदे और उदय सामंत के फोन कौन टैप कर रहा था? उन्होंने कहा हम ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें