फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के छात्र को बनाया हवस का शिकार: गर्भवती हुई तो लेकर भागी; एक गलती ने मैडम को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Mon, 05 May 2025 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत (गुजरात)

सार

गुजरात के सूरत से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने कथित तौर पर नाबालिग छात्र से कथित तौर पर कई बार अवैध संबंध बनाए और गर्भवती हो गई। इसके बाद वह नाबालिग को लेकर घर से भाग गई। फिलहाल आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको दंग कर दिया है। दरअसल, हाल ही में सूरत शहर में एक 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर 13 साल के नाबालिग छात्र के साथ कई बार अवैध संबंध बनाए। बाद में ट्यूशन टीचर गर्भवती हो गई। पुलिस शिक्षिका को गिरफ्तार कर चुकी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना 25 अप्रैल को पहली बार प्रकाश में आई। 

विज्ञापन


दो-तीन साल से नाबालिग को घर पर पढ़ाती थी शिक्षिका
सूरत (जोन-1) के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आलोक कुमार ने 'अमर उजाला' को बताया, 'हमें सूचना मिली थी कि लड़का घर पर नहीं है। हमने सबसे पहले अपहरण का मामला दर्ज किया। फिर हमें पता चला कि वह किसी ट्यूशन टीचर के पास पढ़ने गया था। उसके आधार पर हमने उसका पता निकाला। शिक्षिका उसको पिछले दो-तीन साल से पढ़ा रही थी और अभी वह कक्षा पांच में है और कक्षा तीन में वह उसकी क्लास टीचर भी थी। ये छात्र पढ़ने के लिए उसके घर पर जाता था।' 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्रालय का कई राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश, छात्रों-नागरिकों को प्रशिक्षण देने को कहा
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखा, बैग लेकर घर से निकले: डीसीपी आलोक कुमार
उन्होंने आगे कहा, 'फिर जब हमने उसके घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो हमें पता चला कि वह लड़का और शिक्षिका बैग लेकर जा रहे हैं। शिक्षिका की जब हमने लोकेशन निकाली तो उसका फोन सूरत रेलवे स्टेशन के पास बंद हो गया था। पहले हमने सोचा कि रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में निकल गए होंगे। फिर हमने रेलवे स्टेशन पर छानबीन की तो हमें कुछ  पता नहीं चला। फिर हमने इसमें और भी गहरी जांच की, तो पता चला कि वह किसी बस में निकले हैं। हमें वे सीसीटीवी में दिखे। फिर हम फॉलो करते गए। पता चला कि वह दिल्ली की ओर गए। फिर वृंदावन गए और फिर वापस आ गए। फिर हमें उनकी गुजरात और राजस्थान की सीमा पर लोकेशन का पता चला।' 

'मेडिकल जांच में गर्भवती होने की पुष्टि'
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जब वह लोग यहां पर आए तो उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। डॉक्टर ने हमें बताया कि वह गर्भवती है। शिक्षिका से पूछताछ की तो उसे भी नहीं पता था कि वह गर्भवती है। उसने बताया कि उसने उस लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। किसी अन्य के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। लड़का और शिक्षिका दोनों बोल रहे हैं कि वह एक-दूसरे को चाहते हैं। दोनों कबूल कर रहे हैं कि दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए।' 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने एक बार फिर की साइबर हमले की कोशिश, रक्षा संस्थानों को निशाना बनाने का किया दावा
विज्ञापन


'जांच के लिए भेजे गए डीएनए सैंपल'
डीसीपी कुमार ने आगे बताया, 'डीएनए के लिए हमने सैंपल भेज दिए हैं। हमने अपहरण के बाद एक और धारा जोड़ी है। प्राथमिकी में महिला के खिलाफ पॉक्सो के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।'

न्यायिक हिरासत में भेजी गई आरोपी शिक्षिका
उन्होंने बताया, 'उसके बाद हमने उसको एक दिन पुलिस हिरासत में रखा। पुलिस हिरासत के बाद अभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्चा किसका है, ये तो डीएनए रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन अभी दोनों मान रहे हैं कि उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। लड़की के घरवालों की तरफ से कोई शिकायत नहीं है। ऐसा लग रहा है कि उनको तो इसकी भनक भी नहीं थी।' 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें