फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : बीएसएफ के भगोड़े राशन कोष सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 09 Nov 2020 08:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, गांधीधाम
विज्ञापन
BSF - फोटो : a
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक राशन कोष प्रभारी के खिलाफ कथित रूप से 26.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी 2016 से ही लापता है और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। गांधीधाम के ‘ए’ डिवीजन पुलिस थाने में रविवार की रात दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद उमर 2016 की शुरुआत में कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास स्थित सीमा सुरक्षा बल परिसर में राशन कोष के सहायक प्रभारी के तौर पर राशन खरीद और कोष की देखभाल कर रहा था।

गांधीधाम के ‘ए’ डिवीजन पुलिस थाने के उप निरीक्षक जे एन चावड़ा ने बताया, ''आरोपी का अब भी पता नहीं है। अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सीमा सुरक्षा बल ने 2016 में ही उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी थी।''
विज्ञापन


चावड़ा ने बताया कि हमने उमर के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वास घात के मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 एवं 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी सीमा सुरक्षा बल की ओर से दी गयी शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है ।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें