फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने कमला हैरिस को तमिल भाषा में लिखा पत्र, जीत की दी बधाई

Mon, 09 Nov 2020 08:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को अमेरिका की उप राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने कमला हैरिस के तमिलनाडु से संबंधों के बारे में लिखा है और विश्वास जताया है कि वह अपने कार्यकाल के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए और ख्याति लाने में प्रभावी योगदान देंगी। 

विज्ञापन


स्टालिन ने अपने पत्र की शुरुआत कमला हैरिस का अभिवादन करते हुए 'वड़क्कम' से की। उन्होंने लिखा कि यह राज्य (तमिलनाडु) के लोगों के लिए गर्व का विषय है कि अमेरिका कि पहली महिला उपराष्ट्रपति का तमिलनाडु से संबंध है क्योंकि उनकी माता यहीं की रहने वाली थीं। 


उन्होंने यह पत्र तमिल भाषा में लिखा है। इस बारे में स्टालिन ने कहा कि मैंने पत्र तमिल भाषा में लिखने का निर्णय किया क्योंकि इससे उन्हें प्रसन्नता का अनुभव होगा। तमिल भाषा हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस की मातृभाषा थी। स्टालिन ने इस पत्र की एक प्रति अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा की है।
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा कि उनकी जीत ने द्रविड़ आंदोलन को आत्मविश्वास की भावना प्रदान की है, जो एक समतावादी समाज और लैंगिक समानता में विश्वास करता है। उन्होंने कहा हैरिस की जीत कठिन परिश्रम का परिणाम है और उन्होंने साबित किया है कि तमिलनाडु से जुड़ी एक महिला अमेरिका की सरकार चलाने के योग्य है।
 

बता दें कि कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन का परिवार तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में पैंगनाडु और तुलासेंथिरापुरम से संबंध रखता है। हैरिस की जीत पर उनके के पूर्वजों के गांवों में रविवार को दीवाली जैसा माहौल बन गया था। लोगों ने पटाखे जलाए थे और मिठाईयां बांटकर उनकी जीत का जश्न मनाया था।

56 साल की कमला हैरिस के पिता जमैकन थे, जबकि मां भारतीय थीं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने अभिभावकों और अधिकारों की लड़ाई का कई बार जिक्र किया था। शनिवार को अपने भाषण में हैरिस ने कहा था कि मैं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनूंगी, लेकिन हमें तय करना है कि ये आखिरी बार न हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें