फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 वोटों ने कैसे बदल दिया गुजरात राज्यसभा चुनाव का समीकरण?

Wed, 09 Aug 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : Live Mint
विज्ञापन
गुजरात राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अपील पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए देर रात दो बागी विधायकों के वोट रद कर दिए। वहीं दो विधायकों के क्रॉस वोटिंग की वजह से दोनों ही पार्टियों के समीकरण प्रभावित हुए। कांग्रेस की सिफारिश पर चुनाव आयोग के द्वारा दो वोटों को रद्द करना बीजेपी के लिए भारी पड़ गया और इन्हीं दो वोटों की बदौलत कांग्रेस के अहमद पटेल को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी अहमद पटेल को जीतने के लिए 45  वोट की दरकार थी। लेकिन कांग्रेस के 51 विधायकों में  से कम से कम 6 विधायकों ने बीजेपी के बलवंत सिंह राजपूत के लिए पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग की। 

वहीं दो कांग्रेस विधायक (भोलाभाई गोहिल और राघवजी पटेल) ऐसे भी थे  जिन्होंने अपने बैलेट पेपर बीजेपी के प्रिसाइडिंग ऑफिसर को दिखाए। इन दो वोटों के रद्द होने से भाजपा का रचा पूरा खेल पलट गया तो वहीं बलवंत का खेल बिगड़ गया। वहीं एनसीपी के दो विधायकों ने कांग्रेस को वोट देकर अहमद पटेल की जीत में अहम भूमिका निभाई। पार्टी ने व्हिप जारी कर कहा था कि अहमद पटेल को वोट दें।
विज्ञापन


कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान की वजह दो विधायकों की क्रॉस वोटिंग थी। जिसके लिए दोनों ही पार्टियों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से बातचीत की। इस बीच वोटों की गिनती को बीच में ही रोकना पड़ा। कांग्रेस ने मांग की दो विधायकों के वोट रद्द किए जाएं जबकि बीजेपी इसके खिलाफ थी।

बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शिकायत दर्ज करने में देरी कर  दी इससे साफ है कि नतीजे को रोकने की कोशिश की गई। तो वहीं कांग्रेस ने कहा इसके बारे में सुबह 9.30 बजे ही संबंधित अधिकारी को बता दिया गया था लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बार-बार चुनाव आयोग आकर कांग्रेस आयोग पर दबाव बढ़ाना चाहती थी इससे कांग्रेस की हताशा साफ दिखाई देती है। अब यह मामला कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में ले जा सकती है। हालांकि हाई-प्रोफाइल ड्रामें से भरे इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अहमद पटेल ने चुनाव जीता लिया। शाह और  स्मृति ईरानी को 46-46 वोट मिले, तो वहीं पटेल ने 44 वोटों के साथ जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें