फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनावः कांग्रेस छोड़कर आए राऊलजी को गोधरा से भाजपा ने दिया टिकट

Fri, 17 Nov 2017 04:01 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीके राऊलजी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पटेल की काट पटेल बनेंगे। भाजपा ने अपनी रणनीति को फिर धार दी है। इसी रणनीति के तहत 70 उम्मीदवारों की जारी सूची में 14 पटेल उम्मीदवार उतारे हैं। खास बात यह है कि सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक का टिकट काटा है। 
विज्ञापन


आईपीएस की नौकरी छोड़कर आए पीसी बरांडा को भिलोड़ा से तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सीके राऊलजी को गोधरा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए चार अन्य उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है। 15 पाटीदार नेताओं को इसमें जगह मिली है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से अनुमोदित 70 उम्मीदवारों की सूची में 14 उम्मीदवार दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए हैं। 

पहले चरण के लिए 89 सीटों पर होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने 58 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। माना यह जा रहा है कि चुनौतीपूर्ण 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आने के बाद होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः गुजरात चुनावः बरांडा को आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मिला ईनाम

सूची में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को राजकोट पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। नितिन भाई पटेल मेहसाणा से और जीतुभाई वाघाणी को भावनगर पश्चिम से प्रत्याशी से बनाया गया है।

इस बार भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी करने में पूरी सावधानी बरत कर चल रही है। वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम गुजरात को करो या मरो के स्तर पर फोकस करके चल रही है। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीयता, संस्कृति, जातिगत समीकरण सभी को खास वरीयता दी है।

इस क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष खुद 20 बार कई मंदिरों में आशीर्वाद लेने जा चुके हैं। पाटीदार समाज के हार्दिक पटेल के अलावा जिग्नेश मेवानी, अल्पेश ठाकोर के समर्थन ने भी भाजपा के लिए चुनाव को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें