फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनावः बरांडा को आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मिला ईनाम

Fri, 17 Nov 2017 03:28 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस पीसी बरांडा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीम ने अपने भरोसेमंद पुलिस अधिकारी पर विश्वास जताया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी 70 उम्मीदवारों की सूची में अरावली जिले की भिलोड़ा सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी पीसी बरांडा को टिकट मिला है। 
विज्ञापन


बरांडा ने कुछ समय पहले राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी। बरांडा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भी करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से हरी झंडी मिलने के बाद पीसी बरांडा ने कुछ समय पहले ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। जातिगत समीकरण में भी पीसी बरांडा भलोड़ा सीट से फिट बैठते हैं। इसे ध्यान में रखकर उन्हें टिकट दिया गया है। बरांडा का दावा है कि वह पार्टी से मिले इस सम्मान का कर्ज चुकाएंगे और भलोड़ा सीट पर उनकी जीत पक्की है।

ये भी पढ़ेंः गुजरात चुनावः राजनीतिक दृष्टि से बेहद खास था पीएम मोदी का अक्षरधाम दौरा

दरअसल भलोड़ा सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। 2012 में गुजरात की अस्मिता के नाम पर चुनाव लड़ने के बाद भी भाजपा इस सीट पर चुनाव हार गई थी। अरावली जिले की इस सीट पर भाजपा का जादू नहीं चला था और कांग्रेस पार्टी के अनिल जोशिआरा चुनाव जीते थे। इसी तरह से भाजपा ने शुक्रवार को जारी अपनी 70 उम्मीदवारों की सूची में कई और बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन


पार्टी ने पहली बार उम्मीदवारों की योग्यता के साथ जातिगत समीकरणों को वरीयता दी है। इस सूची को जारी करने से पहले भाजपा ने कई स्तर पर होमवर्क किए। बूथ स्तर के और पन्ना प्रमुखों तक की राय को गंभीरता से लिया। पार्टी ने यह तैयारी कांग्रेस के बढ़ रहे जनाधार की संभावना को देखकर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें