फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडाफोड़ : पाकिस्तान से गुजरात आई 315 करोड़ रुपये की खेप जब्त, नशा तस्करी रैकेट से जुड़े तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 01:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंभालिया

सार

पुलिस ने लगभग 57 किलोग्राम हेरोइन और 6 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 315 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में 315 करोड़ रुपये की हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त करने के मामले में द्वारका पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को सलाया शहर के दो मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मछुआरे नाव में अरब सागर में गए थे और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रग डीलर से ड्रग्स की डिलीवरी ले रहे थे।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान सलीम जसराया (50) और इरफान जसराया (34) के रूप में हुई, दोनों देवभूमि द्वारका जिले के सलाया शहर के निवासी हैं। उन्हें सलीम कारा और अली असगर कारा बंधुओं ने ड्रग्स की डिलीवरी लेने के लिए काम पर रखा था।

गुप्त सूचना के बाद की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ठाणे के निवासी सज्जाद घोसी को मंगलवार को एक गुप्त सूचना के बाद खंभालिया शहर के एक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया था, जिसमें पुलिस ने 11.48 किलोग्राम हेरोइन और 6.16 किलोग्राम मेथामफेटामाइन युक्त 19 पैकेट बरामद किए थे। बाजार में संयुक्त रूप से इनकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे बताया कि घोसी ने इस रैकेट में कारा बंधुओं का नाम लिया था, जिसके बाद बुधवार को तटीय शहर सलाया में उनके आवास पर छापा मारा गया, जिसमें 45 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल मिलाकर, पुलिस ने लगभग 57 किलोग्राम हेरोइन और 6 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 315 करोड़ रुपये है। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रग डीलरों से डिलीवरी लेने के लिए, कारा बंधुओं ने तत्काल 2 लाख रुपये में एक छोटी नाव खरीदी थी और सलीम को काम पर रखा था। नाव इसलिए खरीदी ताकि मछली पकड़ने की आड़ में ड्रग्स की डिलीवरी ली जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें