गुजरात की सभी 17 जेलों के निरीक्षण की निगरानी राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी, गृह विभाग और पुलिस भवन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। गुजरात पुलिस ने कहा कि चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं को बरामद करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
गुजरात पुलिस ने शुक्रवार देर रात अचानक एक बार फिर से जेलों को निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरक, अस्पताल और कैदियों रख रखाव के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के लिए राज्य के 1700 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। जेलों की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने मोबाइल जब्त किए हैं।
विज्ञापन
गुजरात की सभी 17 जेलों के निरीक्षण की निगरानी राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, गृह विभाग और पुलिस भवन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। गुजरात पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित वस्तुओं को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने कहा, 17 जेलों में छापेमारी के लिए 1700 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस जेल के अंदर किसी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने और कैदियों को कानून के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं की जांच कर रही है। निरीक्षण शनिवार तक जारी रहेगा।
गृह राज्य मंत्री ने किया था साबरमती जेल का निरीक्षण
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 22 मार्च को साबरमती जेल का करीब तीन घंटे तक निरीक्षण किया। इस जेल में उत्तर प्रदेश का माफिया अतीक अहमद बंद होने की वजह से भी चप्पे-चप्पे की जांच की गई। अतीक अहमद को जून, 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद से अहमदाबाद की इस अति सुरक्षित जेल में शिफ्ट किया गया था।