Whistle shaped Traffic police chowki
- फोटो : Twitter
गुजरात के अहमदाबाद में एक पुलिस चौकी में लोग इन दिनों रिपोर्ट लिखाने अलावा कपड़े खरीदने भी पहुंच रहे हैं। इसकी वजह रेमंड कंपनी की ओर से प्रचार में हुई एक भूल है। आलम यह है कि अहमदाबाद में इस पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। रेमंड ने इस ट्रैफिक चौकी को अपने प्रचार के लिए बनाया था।
सीटी के आकार में बनाई गई है चौकी
कंपनी ने चौकी को इस तरह से बनाया है कि इसमें दीवार की जगह शीशे हैं। सीजी रोड की इस चौकी को कंपनी ने सीटी (व्हिसिल)के आकार में बनवाया है। बुधवार को इस ट्रैफिक चौकी में एक दंपत्ति शोरूम समझकर कपड़े खरीदने के लिए पहुंच गई।
अंदर जाने पर पता चला कि यहां न तो कपड़े थे और न ही कोई सेल्स एग्जीक्यूटिव। दंपत्ति ने अंदर बैठे पुलिसवालों से कपड़ा दिखाने को कहा, इसपर पुलिस सब इंस्पेक्टर जेडआई शेख ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि काका, यह दुकान नई खुली है। अभी माल आना बाकी है। पुलिस सब इंस्पेक्टर ने बाद में उन्हें बताया कि 'काका, ये कपड़े की दुकान नहीं, ट्रैफिक पुलिस चौकी है।'