फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat News: वडोदरा में पति, पत्नी और नाबालिग बेटा फंदे से लटके मिले; सीएनजी के दाम में हुई बढ़ोतरी

Mon, 09 Jan 2023 04:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा/अहमदाबाद

सार

गुजरात में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके सात वर्षीय बेटे को उनके डुप्लेक्स घर के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। वहीं, अडाणी टोटल ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। पढ़ें गुजरात की अहम खबरें...
 
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वडोदरा में सोमवार को एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके सात वर्षीय बेटे को उनके डुप्लेक्स घर के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों को सबसे पहले एक रिश्तेदार ने देखा, जिसने पड़ोसियों को सूचना दी।

विज्ञापन


पानीगेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एसए गोहिल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद जो हमें मौत के कारणों पर विवरण पता चलेगा। प्रारंभिक जानकारी यह है कि प्रीतेश मिस्त्री (30) शेयर बाजार से जुड़ा हुआ था। वह, उसकी पत्नी स्नेहल (32) और बेटा फंदे से लटके पाए गए थे।

अडाणी टोटल ने सीएनजी के दाम बढ़ाए
निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने गुजरात में सीएनजी के दाम एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने सोमवार को बताया कि एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के बाद सीएनजी की कीमत 79.34 रुपये से बढ़कर अब 80.34 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। ठक्कर ने कहा कि इसके कुछ दिन पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गुजरात गैस ने सीएनजी के दाम में करीब 3.5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें