फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव Live: बड़ी जीत की ओर भाजपा, पीएम मोदी ने जताया गुजरात की जनता का आभार

Tue, 02 Mar 2021 08:30 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गुजरात में हो रहे पालिका और पंचायच चुनावों में भाजपा बड़ी जीत की राह पर है। अभी तक आए परिणामों में 8474 सीटों में से 6034 पर भाजपा जीत हासिल कर चुकी है। इसके साथ ही पार्टी अभी भी 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन चुनावों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा है। कांग्रेस को केवल 1740 सीटों पर जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की जनता का आभार जताया है। 

विज्ञापन


ये चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के लिए काफी अच्छे साबित हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने 42 सीटें जीती हैं। वहीं, एआईएमआईएम को नौ सीटों पर जीत मिली है। खास बात ये है कि गोधरा से पार्टी ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और सात पर जीत हासिल की है। वहीं, एक-एक सीट भरूच और मोडासा से ओवैसी की पार्टी के खाते में आई है। 

गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना जारी है। 81 नगर निगम, 31 जिला पंचायत और 231 तालुका पंचायत के लिए हुए चुनाव में रविवार को 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। नगर निकायों में 58.82, जिला पंचायतों में 65.80 और तालुका पंचायतों में 66.60 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 8235 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 8161, कांग्रेस के 7778 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 2,090 उम्मीदवार उतारे थे।
विज्ञापन


हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस्तीफा देने के साथ ही हार का ठीकरा उन्होंने ईवीएम पर फोड़ा। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब हार्दिक पटेल को दी जा सकती है, इस पर चर्चा चल रही है।

'परिणामों से साफ, गुजरात भाजपा के साथ'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पूरे गुजरात में हुए नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के परिणाम साफ संदेश देते हैं कि भाजपा के विकास और अच्छे शासन के इरादे को लेकर गुजरात हमारे साथ है। मोदी ने कहा कि मैं इस स्नेह और भरोसे के लिए गुजरात के सामने अपना शीश झुकाता हूं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा पर भरोसा जताने के लिए मैं गुजरात की जनता को धन्यवाद कहता हूं। ये स्थानीय निकाय चुनावों के ये परिणाम विकास और विश्वास का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें