गुजरात के पंचमहाल जिले की मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर शनिवार को उपचुनाव के दौरान शाम साढ़े छह बजे तक 39.56 फीसदी मतदान हुआ है । यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
कोरोना गाइडलाइंस का रखा ध्यान
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस उपचुनाव में 2.19 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से शाम साढ़े छह बजे तक 39.56 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। मतदान शाम छह बजे चलेगा। इस निर्वाचन क्षेत्र में 329 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते एक-दूसरे के बीच दूरी बनाए रखने के लिए हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या एक हजार तक सीमित कर दी गई है।
इस वजह से हो रहा उपचुनाव
निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिह खांट को अवैध जाति प्रमाणपत्र सौंपे जाने पर (विधानसभा की सदस्यता के लिए) अयोग्य ठहराए जाने के बाद मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। यह अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट है। यहां दो मई को मतगणना होगी।