फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : कच्छ के मांडवी में हुई 10 इंच बारिश, शहर के घरों में घुसा पानी

Mon, 22 Jun 2020 06:55 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ के मांडवी सोमवार की सुबह छह से आठ बजे तक 4.1 इंच बारिश हुई। शहर में कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया।  कच्छ के अबडासा, मुंद्रा, गांधीधाम, नखत्राणा समेत कई इलाकों में भी बारिश हुई।  रविवार को भी मांडवी में छह इंच बारिश हुई थी। 

विज्ञापन


तेज बारिश की वजह से जिले में पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के घरों में पानी घुस गया। पानी भरने के कारण महामारी से निपटने में लगे सरकारी कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पुलिस और सिविल आस्पताल के क्वार्टर में भी पानी घुस गया था। गुजरात के कई जिलों में हुई बारिश के बाद क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने अरब सागर में सोमवार को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 23 जून को बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें