फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बनासकांठा में भारी बवाल; भीड़ का पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला, 47 अफसर घायल

Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा

सार

गुजरात के बनासकांठा जिले में लोगों की भारी भीड़ ने पुलिस और वन अधिकारियों की एक टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में 47 अधिकारी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को गुजरात के बनासकांठा जिले में भारी बवाल हो गया। दरअसल लोगों की भीड़ ने शनिवार दोपहर जिले के पाडलिया गांव में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कम से कम 47 अधिकारी घायल हुए हैं। हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 लोगों को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को आगे के इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कलेक्टर बोले- लोगों ने पत्थर, तीर-कमान से किया हमला
बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पुलिस, वन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 इलाके में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। इसी दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ वहां पहुंची और अधिकारियों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने अधिकारियों पर पत्थर फेंके और तीर-कमान से हमले किए। कलेक्टर ने बताया कि घायल अधिकारियों की हालत स्थिर है। जिस जगह हिंसा हुई, वह इलाका अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किलोमीटर दूर दांता तालुका में स्थित है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Who Is New CIC of India: कौन हैं राज कुमार गोयल? जो संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त का पद; 15 दिसंबर को लेंगे शपथ
विज्ञापन


अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें