फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी MLA's को नहीं भा रहा साउथ इंडियन फूड, खुद बना रहे खाना

Wed, 02 Aug 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात में राज्यसभा चुनाव को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने अपने सांसदों को एयरलिफ्ट कर कर्नाटक के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। कर्नाटक के रिसॉर्ट में सिफ्ट होने के बाद उन्हें खाने के लिए दक्षिण भारतीय खाना ही मिल रहा है। गुजरात के विधायकों के लिए यह एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


एचटी की रिपोर्ट के अनुसार वहां मौजूद एक विधायक ग्यासूद्दीन शेख ने बताया कि होटल के सभी अरेंजमेंट अच्छे है, लेकिन खाने को लेकर कुछ समस्या जरूर है। उन्होने बताया कि हम गुजराती बहुत ज्यादा मसाले वाला खाना नहीं खाते हैं। हम रोटी दाल खाना पसंद करते हैं, लेकिन यहां हालात अलग हैं। 

वहीं कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि विधायकों के लिए जल्द ही गुजराती शेफ का इंतजाम कर लिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि कुछ विधायकों ने खुद खाना बनाने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद रिसॉर्ट की तरफ से उन्हें परमिशन दे दी गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया विधायकों को एयरलिफ्ट

गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपना कुनबा बचाने के लिए गुजरात से 44 कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरु भेजा है। बता दें कि 8 अगस्त को राज्यसभा चुनाव होने हैं, जिसमें पार्टी गुजरात से अहमद पटेल को राज्यसभा भेजना चाहती है। 

पटेल को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस को 41 विधायकों की जरूरत है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस विधायक पार्टी से इस्तीफा दे रहे थे। ऐसे में अहमद पटेल का राज्यसभा पहुंचना नामुमकिन लग रहा था। जिसे देखते हुए कांग्रेस ने अपने विधायकों को बंगलूरू के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें