फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएबी पर बवाल के बीच गुजरात में सात पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली नागरिकता 

Fri, 20 Dec 2019 10:50 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता - फोटो : ANI
विज्ञापन
देशभर में नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज गुजरात में सात पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दी गई। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में इन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया। 
विज्ञापन

 


ये लोग पाकिस्तान से प्रताड़ना का शिकार होकर गुजरात आए हैं। इस तरह से हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने के मामले में गुजरात पहले नंबर पर आ गया है। 

गुजरात में करीब 3500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें से 1100 शरणार्थी मोरबी, 1000 राजकोट, 500 बनासकांठा और 250 कच्छ में रह रहे हैं। इसके अलावा दूसरे हिस्सों में भी कुछ शरणार्थी रह रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध में 19 दिसंबर को गुजरात में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ था। अहमदाबाद के शाह आलम में भीड़ ने पुलिस पर भारी पथराव किया था। इसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें