फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'ब्रेनवॉश' करके पत्नी और बच्चों को करवाया इस्लाम कबूल, हताश पति ने की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 29 Aug 2022 01:37 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पालनपुर

सार

सोलंकी ने अपने कब्जे से बरामद एक नोट में कहा कि सोहेल शेख के परिवार के सदस्य उसकी मानसिक स्थिति के लिए जिम्मेदार थे, जिसने उसे आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के इस्लाम धर्म अपनाने और उससे अलग रहने के कारण कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और बच्चों को इस्लाम कबूल कराने के लिए कथित तौर पर 'ब्रेनवॉश' किया गया है। हमने इस मामले में सोहेल शेख और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पढ़ें पूरा मामला
सोलंकी की बेटी शुरू में अपने कॉलेज में एक एजाज शेख के संपर्क में आई थी। जब उसके परिवार वालों ने उसकी दोस्ती का विरोध किया तो उसने उसके साथ रहने की जिद की। शिकायत के मुताबिक बाद में उसकी मां और भाई ने भी उसका साथ दिया और उन तीनों ने घर पर ही नमाज अदा की। जब उनके संयुक्त परिवार के कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया तो सोलंकी की पत्नी, बेटी और बेटा घर छोड़कर शेख परिवार के सहयोग से अलग रहने लगे।

हालांकि, बाद में उनका पता नहीं चल सका। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब सोलंकी ने शेख परिवार से बात की और अपनी पत्नी और बच्चों का पता लगाने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे अपने साथ मिलाने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सोलंकी अपने परिवार से मिल सकेंगे और अपने परिवार के साथ रह सकेंगे।
विज्ञापन


शख्स की हालत गंभीर
बनासकांठा के दीसा तालुका के मलगढ़ गांव के रहने वाले सोलंकी ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि उसका पालनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार शाम पालनपुर (पूर्व) पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोलंकी ने अपने कब्जे से बरामद एक नोट में कहा कि शेख के परिवार के सदस्य उसकी मानसिक स्थिति के लिए जिम्मेदार थे, जिसने उसे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें