फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: हनुमान मंदिर में विवादित भित्ति-चित्रों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 02:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले बैरिकेड पार करके भगवान हनुमान की प्रतिमा तक गए और फिर एक भारी छड़ी से भित्ति चित्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीन ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बाटोद  जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने हनुमान मंदिर की दीवारों पर लगे भित्ति चित्रों को क्षतिग्रस्त किया। दरअसल इन भित्ति चित्रों पर विवाद था और इनमें भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के संत के सामने झुकते हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन


भित्ति-चित्रों को लेकर था विवाद
भित्ति चित्रों को क्षतिग्रस्त करने वाले एक आरोपी की पहचान हर्षद गढ़वी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य जयसिंह भारवाड़ और बलदेव भारवाड़ हैं। मंदिर में भित्ति चित्रों को क्षतिग्रस्त करते तीनों का एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि मंदिर सालंगपुर में स्थित है। कुछ महीने पहले मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई थी। इस प्रतिमा की दीवारों पर कुछ भित्ति चित्र बने हैं, जिनमें भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के सहजानंद स्वामी के सामने झुककर प्रणाम करते हुए दिखाया गया है। कई गुटों में बंटे स्वामीनारायण संप्रदाय में सहजानंद स्वामी को भगवान स्वामीनारायण माना जाता है। 

हिंदूवादी संगठनों ने किया था विरोध 
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले बैरिकेड पार करके भगवान हनुमान की प्रतिमा तक गए और फिर एक भारी छड़ी से भित्ति चित्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 153 (ए), 506 (2) और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। कई हिंदूवादी नेताओं ने मंदिर से विवाद भित्ति चित्रों को हटाने की मांग की थी। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें