फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Local Body Polls Result 2026: नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी 15 निगमों पर जमाया कब्जा

Tue, 28 Apr 2026 04:56 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Local Body Poll Results: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 15 नगर निगमों और ग्रामीण निकायों सहित 9000 से ज्यादा सीटों पर हुए चुनाव का फैसला हो चुका है। जिसमें भाजपा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है। यहां देखें, सभी 15 नगर निगमों के नतीजे...
विज्ञापन
गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों पर जीत हासिल कर ली है। राज्य चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने नगर निगमों में कुल सीटों के आधे से अधिक पर जीत दर्ज की है। मोरबी नगर निगम में भाजपा ने सभी 52 सीटों पर कब्जा किया है। रविवार, 26 अप्रैल को 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक माना गया। इसमें लगभग 9,200 सीटों पर 4.18 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता शामिल थे।

विज्ञापन

 

अहमदाबाद-  192 भाजपा 160
कांग्रेस 32
सूरत- 120 भाजपा 115
कांग्रेस 1
अन्य 4
वडोदरा- 76 भाजपा  69
कांग्रेस 6
अन्य 1

राजकोट - 72

भाजपा  65
कांग्रेस 7
जामनगर - 64 भाजपा 56
कांग्रेस 2
अन्य 2
भावनगर - 52 भाजपा  44
कांग्रेस 8
आणंद करमाणं- 52 भाजपा 43
कांग्रेस 8
अन्य 1
गांधीधाम- 52 भाजपा 41
कांग्रेस  11
नडियाद- 52 भाजपा 51
कांग्रेस 1
नवसारी- 52 भाजपा 50
कांग्रेस 2
पोरबंदर-52 भाजपा 50
कांग्रेस 0
मेहसाणा- 52 भाजपा 47
कांग्रेस 05
मोरबी- 52 भाजपा 52
कांग्रेस 0
वापी- 52 भाजपा 37
कांग्रेस 11
अन्य 4
सुरेंद्रनगर- 52 भाजपा 51
कांग्रेस 1

 

भाजपा ने जिला और तालुका पंचायतों में बनाई बढ़त
भाजपा ग्रामीण स्थानीय निकायों में भी एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरी है। 1,090 सीटों वाली 34 जिला पंचायतों में पार्टी ने 568 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 77 और अन्य को 30 सीटें मिलीं। वहीं 5,234 सीटों वाली 260 तालुका पंचायतों में भाजपा ने 2,397 सीटें हासिल कीं, कांग्रेस ने 591 सीटें जीतीं, जबकि अन्य को 329 सीटें मिलीं। सूरत नगर निगम की 120 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटें जीती हैं। वहीं, आप चार सीटों पर सिमट गई है। आप ने 2021 में 27 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: फर्जी वसीयत केस में खरीदार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया 20 साल पुराना आपराधिक मामला

पीएम मोदी ने राज्य सरकार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'गुजरात और भाजपा के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं! राज्य भर में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में मिली शानदार जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार। राज्य सरकार के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए जनता ने सुशासन की राजनीति को चुना है। उन्होंने वर्षों से भाजपा की कड़ी मेहनत को सराहा है। मैं गुजरात की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हम आने वाले समय में और भी अधिक मेहनत करेंगे और गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'



दाहेगाम नगरपालिका में 23 वर्षीय युवक ने चुनाव जीता
दहेगाम नगरपालिका के आम चुनाव के नतीजे सभी का ध्यान खींच रहे हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ऋषि दीपककुमार अमीन ने शानदार जीत हासिल करके नया इतिहास रच दिया है। महज 23 साल की कम उम्र में नगरपालिका चुनाव जीतकर वे दहेगाम के सबसे युवा जन प्रतिनिधि बन गए हैं।

स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत
राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नगर निगमों के लिए 55.1 फीसदी, नगर पालिकाओं के लिए 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों के लिए 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों के लिए 67.26 फीसदी मतदान हुआ। नगर निगमों में, कच्छ जिले के नवगठित गांधीधाम में सबसे कम 46.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 फीसदी मतदान हुआ। अहमदाबाद नगर निगम में 51.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

निकाय चुनाव की प्रमुख बातें
नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर सहित नौ नवगठित नगर निगमों में पहली बार मतदान हुआ। चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित मानदंडों के तहत हुए, जिसके लिए कई जिलों में व्यापक परिसीमन और वार्ड पुनर्गठन की आवश्यकता थी। इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आप मुख्य दावेदार थे, जबकि एआईएमआईएम ने भी कई क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - रक्षा क्षमता में होगा इजाफा: भारत को रूस से मिलेगी एस-400 मिसाइल की चौथी खेप, अमेरिकी प्रतिबंधों का होगा असर?

प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला
इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने भी हिस्सा लिया। वोटिंग हजारों मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए कराई गई थी।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें