फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बेचता था शख्स, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Mar 2021 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, राजकोट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट शहर में कोविड-19 की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट बेचने के आरोप में एक प्रयोगाशाला एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पराग जोशी लोगों को 1500 रुपये में कोविड-19 की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट देता था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. पराग चुनारा की शिकायत के आधार पर जोशी और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून और गुजरात मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट के तहत गांधीग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जोशी घर से नमूने इकट्ठा करने का एक केंद्र चलाता था और लोगों के नमूने लिए बगैर कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें