फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat IAS Transfers: गुजरात में 68 आईएएस अधिकारियों का तबादला; पंकज जोशी के मुख्य सचिव बनते ही बड़े बदलाव

Sat, 01 Feb 2025 11:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में नए मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभावने के एक दिन बाद ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 68 अधिकारियों का तबादला किए जाने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में 68 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब राज्य में एक दिन पहले ही नए मुख्य सचिव ने पदभार संभाला है। खबर के मुताबिक इन 68 अधिकारियों में पदोन्नति, स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिए जाने वाले भी शामिल हैं। बता दें कि आईएएस अधिकारी पंकज जोशी ने एक दिन पहले ही गुजरात के मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सचिव अवंतिका औलाख को भी अतिरिक्त प्रभार
गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सचिव अवंतिका औलाख को वडोदरा में गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें