गुजरात 24 साल से भाजपा का गढ़ है, लेकिन इस बार की जीत अलग है। इस चुनाव ने गुजरात को भाजपा का ऐसा किला बना दिया, जिसे अगले एक-दो चुनाव तक भेद पाना बाकी दलों के लिए बेहद मुश्किल होगा। यहां दो रिकॉर्ड भी बने हैं। पहला गुजरात के चुनावी इतिहास में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है। दूसरा कांग्रेस का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं, हिमाचल में पेच फंसा हुआ नजर आ रहा है। सात बिंदुओं में जानते हैं कि गुजरात-हिमाचल में आखिर हुआ क्या...