फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: सहवाग का तंज, बोले- क्रिप्टो से भी तेज गिर रही टीम इंडिया..., वेंकटेश ने कहा- बड़े बदलाव की जरूरत

Thu, 08 Dec 2022 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

भारत के पूर्व कोच वेंकटेश प्रसाद ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन की आलचोना की है। वेंकटेश ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अब कड़े फैसले लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
सहवाग और वेंकटेश ने टीम इंडिया की आलोचना की है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद फैन्स को उम्मीद थी कि टीम अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी अच्छे अंदाज में करेगी। हालांकि, अब तक टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में कुछ खास देखने को नहीं मिला है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत लगातार तीन वनडे हार चुका है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से शिकस्त मिली। फिर टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ भी वनडे सीरीज हार चुकी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सहवाग का टीम इंडिया पर तंज

बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी हार का मुख्य कारण रही है। दूसरे वनडे में भारत की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने टीम पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- क्रिप्टोज से भी तेज गिर रही अपनी परफॉर्मेंस यार। हमें खुद को झंझोड़ने और जगने की जरूरत है। 

वेंकटेश ने क्या लिखा?

वहीं, भारत के पूर्व कोच वेंकटेश प्रसाद ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन की आलचोना की है। वेंकटेश ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अब कड़े फैसले लेने की जरूरत है। वेंकटेश ने कहा- भारत दुनिया भर में इतने सारे क्षेत्रों में इनोवेट कर रहा है, लेकिन जब सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलने की बात आती है तो हमारा नजरिया एक दशक पुराना है। 2015 विश्व कप के पहले दौर से बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने कठिन फैसले लिए और एक शानदार टीम बन गई। भारत को भी अब कड़े फैसले लेने की जरूरत है।

वेंकटेश ने लिखा- साथ ही दृष्टिकोण में भारी बदलाव करने की भी जरूरत है। हमने आईपीएल शुरू होने के बाद से एक टी20 वर्ल्ड कप नहीं नहीं जीता है। पिछले पांच साल वनडे में कमजोर द्विपक्षीय जीतने के अलावा हम खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने लंबे समय से अपनी गलतियों से नहीं सीखा है और सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक रोमांचक टीम होने से बहुत दूर हैं। बदलाव की जरूरत है।

सात साल बाद बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया सात साल बाद कोई वनडे सीरीज हारी है। 2015 में पिछली बार ऐसा हुआ था। अगले साल भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में लगातार दो वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली, केएल राहुल और शिखर धवन समेत सीनियर खिलाड़ी फेल रहे। अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को चटोग्राम में तीसरा वनडे खेला जाएगा। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने भारत को दूसरा वनडे में पांच रन से हरा दिया है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 271 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने 83 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा महमुदुल्लाह ने 77 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 266 रन बना सकी। श्रेयस अय्यर ने 82 रन और अक्षर पटेल ने 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित ने नाबाद 51 रन बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें