फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कानून मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा को हाईकोर्ट से झटका, धोलका विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द

Tue, 12 May 2020 02:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चूडासमा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को राज्य के मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा के 2017 के निर्वाचन को कदाचार और हेरफेर के आधार पर खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय ने कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए चूडासमा के चुनाव को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ ने धोलका विधानसभा सीट पर भाजपा नेता की जीत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव में चूडासमा ने 327 वोट के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।


चुनाव याचिका में राठौड़ ने आरोप लगाया था कि चूडासमा ने चुनाव की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में, विशेष रूप से वोटों की गिनती के समय भ्रष्ट आचरण अपनाया और नियमों का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन


वर्तमान में चूडासमा विजय रूपाणी की सरकार में शिक्षा, कानून एवं न्याय, विधायिका और संसदीय मामलों आदि विभागों के प्रभारी हैं। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस के नेता भरत सोलंकी ने कहा कि धोलका विधानसभा चुनाव 2017 पर गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं। सत्यमेव जयते।

गौरतलब है कि इस चर्चित मामले की सुनवाई के दौरान मतगणना के सीसीटीवी फुटेज में चूडासमा के निजी सचिव को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा गया था। निवार्चन अधिकारी को भी उनके बर्ताव के लिए अदालत ने फटकार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें