फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में दलित हत्याकांड के 4 साल बाद जांच को एसआईटी गठित

Sun, 21 Aug 2016 03:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुजरात में दलितों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के थांगद में तीन दलितों की गोली मारकर हत्या करने की घटना के चार साल बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्णय किया है। सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में शनिवार को बताया गया कि दलित नेताओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने एसआईटी गठित करने का निर्णय किया।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के हवाले से कहा गया कि मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कैबिनेट मंत्री आत्माराम परमार, पूर्व मंत्री रमन लाल वोरा और राज्यसभा सदस्य शंभू प्रसाद टुंडिया सहित दलित नेताओं के आग्रह पर यह निर्णय किया। 

सरकार ने विशेष अदालत का गठन करने और मामले में तेजी लाने के लिए विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति करने का भी निर्णय किया है। सरकार ने मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को दो-दो लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजा देने का भी निर्णय किया है जो पहले के मुआवजे के अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें