गुजरात सरकार ने आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन और फिर उसके बाद कई बड़े शहरों में होने वाले नगर निगमों के चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत भूपेंद्र पटेल सरकार ने एक साथ ही 85 आईपीएस और 31 एसपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही 25 जिलों के एसपी बदले गए हैं।
गुजरात सरकार ने सोमवार रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने कुल 85 आईपीएस और 31 राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में राज्य के 33 में से 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल है। इसके तहत 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज अग्रवाल जो वर्तमान में नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर हैं उनको अब डीजीपी, सीआईडी (क्राइम और रेलवे) गांधीनगर बनाया गया है। बता दें कि सीएम भूपेंद्र पटेल के द्वारा ये बड़ा प्रशासनिक बदलाव आने वाले फेस्टिव सीजन को लेकर किया गया है।
करणराज सूरत के बने आर्थिक शाखा के डीसीपी
सूरत के जोन-सात के डीसीपी बनीं शेफाली बर्वाल
अर्वली की एसपी शेफाली बर्वाल को सूरत शहर के जोन-7 की डीसीपी नियुक्त किया गया है। जामनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू अब सुरेंद्रनगर के नए एसपी होंगे। इसके साथ ही देवभूमि द्वारका के एसपी नितेश पांडे अब भावनगर के SP बनाए गए हैं, जबकि नवसारी के एसपी सुशील अग्रवाल अब वडोदरा जिले की कमान संभालेंगे।