फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की सत्ता पर फिर BJP काबिज, 20 चेहरे जो बने रूपाणी कैबिनेट का हिस्सा

Tue, 26 Dec 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 19
विजय रूपाणी ने ली सीएम पद की शपथ - फोटो : ANI
गुजरात विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ छठी बार सत्ता पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्‍ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। पूरे चुनाव की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाले गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने दूसरी पर शपथ ली है। 

20 मंत्री नए कैबिनेट का हिस्सा बने हैं, जिन्हें राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। आइए आपको बताते हैं वो चेहरे जो बने रूपाणी कैबिनेट का हिस्सा...
विज्ञापन

2 of 19
9 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री बनाए गए हैं, इनमें से 6 पाटीदार समुदाय से जुड़े हुए हैं। विजय रुपाणी के बाद शपथ लेने नितिन पटेल पहुंचे, जिन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

3 of 19
आरसी फालडू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये बीजेपी गुजरात के अध्यक्ष रह चुके हैं और जामनगर दक्षिण से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

 

4 of 19
गुजरात की सत्ता पर काबिज हुए रूपाणी कैबिनेट में भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा भी शामिल हुए। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

5 of 19
कौशिक पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये नारनपुरा विधानसभा से बीजेपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। अमित शाह इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 19
सौरभ पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली, वह बोटाद विधानसभा से संबंधित हैं। मोदी सरकार में उद्योग मंत्री रहे हैं।और पांचवी बार निर्वाचित हुए हैं। 
विज्ञापन

7 of 19
गणपत वसावा ने मंत्री पद की शपथ ली यह मांगरोल सीट से आदिवासी नेता हैं और विधानसभा स्पीकर रह चुके हैं। 

8 of 19
जयेश रादड़िया जेतपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पाटीदार नेता बिठ्ठल रादड़िया के पुत्र हैं।  

9 of 19
दिलीप ठाकोर ने मंत्री पद की शपथ ली। ओबीसी के ताकतवर नेता माने जाते हैं। पिछली बीजेपी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। 

10 of 19
rupani cabinate
ईश्वर भाई परमार बारडोली से विधायक हैं, उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के तरुण वाघेला को मात दी थी। 

11 of 19
प्रदीपसिन जडेजा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह गृहराज्य मंत्री रह चुके हैं।

12 of 19
परबत भाई पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। 1996 से कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। थराड़ से विधायक हैं।

13 of 19
बच्चू भाई खबाड़ ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। चार बार से लगातार विधायक हैं। देवगढ़ बारिया से चुनाव जीते हैं। 

14 of 19
जयद्रथ सिंह परमार ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हलोल विधानसभा से जीत दर्ज की है और चार बार से लगातार विधायक हैं। 

15 of 19
वासणभाई गोपालभाई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पांच बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।

16 of 19
विभावरी दवे ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भावनगर पूर्व से चुनाव जीत कर आई हैं। 

17 of 19
रमनलाल नानूभाई ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

18 of 19
rupani cabinet
किशोर कनानी ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वरच्छा सीट से चुनाव जीतकर आये हैं। 
विज्ञापन

19 of 19
solanki
पुरुषोत्तम सोलंकी कोली समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। ईश्वर सिंह पटेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अंकलेश्वर से चौथी बार विधायक हैं। छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें