गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत स्थित गोरखनाथ मंदिर में अज्ञात लोगों ने मूर्ति और मंदिर में तोड़-फोड़ की। संगमरमर की मूर्ति का सिर टूट गया और कांच का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना से भक्तों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने लोकल क्राइम ब्रांच और SOG की मदद से जांच शुरू कर दी है।