फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बोटाद में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान

Sat, 13 May 2023 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि दो लड़के दोपहर में कृष्णा सागर झील में तैर रहे थे, तभी वे डूबने लगे। घटनास्थल पर मौजूद तीन अन्य लड़के भी दोनों को बचाने के लिए झील में कूद गए, लेकिन वे सभी डूब गए।
विज्ञापन
बच्चे डूबे (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बोटाद शहर में एक दूसरे को बचाने के चक्कर में शनिवार को झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो लड़के दोपहर में कृष्णा सागर झील में तैर रहे थे, तभी वे डूबने लगे। पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने कहा, घटनास्थल पर मौजूद तीन अन्य लड़के भी दोनों को बचाने के लिए झील में कूद गए, लेकिन वे सभी डूब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना मिली। 
विज्ञापन


दमकल अधिकारी कुलदीप सिंह डोडिया ने कहा, बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया और 45 मिनट के बचाव अभियान के बाद पांच शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है और वे उसी इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें