फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, जान गंवाने वालों में चार लड़कियां भी शामिल

Wed, 03 Aug 2022 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस निरीक्षक टीबी हिरानी ने कहा कि घटना ध्रांगधरा तहसील के मेथन गांव में हुई। उन्होंने बताया कि बच्चे गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। हि
विज्ञापन
सुरेंद्रनगर में प्रवासी खेतिहर मजदूरों के बच्चे तालाब में डूबे - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार दोपहर एक तालाब में चार लड़कियों समेत पांच बच्चे डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मृतक सभी बच्चे प्रवासी खेतिहर मजदूरों के थे जिनकी उम्र चार से दस वर्ष के बीच थी। पुलिस निरीक्षक टीबी हिरानी ने कहा कि घटना ध्रांगधरा तहसील के मेथन गांव में हुई।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि बच्चे गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। हिरानी ने बताया कि चूंकि तालाब गांव के बाहर है और उनके माता-पिता खेतों में व्यस्थ थे, किसी ने उन्हें डूबते नहीं देखा। जब माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की तो एक लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें