फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: हवाई अड्डे पर कर्मचारी को मिला 750 डॉलर से भरा बैग, जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 17 Jun 2021 06:33 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अहमदाबाद।

सार

हवाई अड्डे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर कार्यरत जेकी चावड़ा को सुरक्षा जांच केंद्र पर इस्तेमाल होने वाले ‘ट्रे’ की साफ सफाई का काम दिया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक सफाई कर्मचारी को 750 डॉलर रखा एक बैग मिला। इसके बाद उसे उसने सतर्कता दिखाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की मदद से उसे उसके सही मालिक को लौटा दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


हवाई अड्डे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर कार्यरत जेकी चावड़ा को सुरक्षा जांच केंद्र पर इस्तेमाल होने वाले ‘ट्रे’ की साफ सफाई का काम दिया गया था। इसी दौरान जेकी को बुधवार की शाम प्लास्टिक बैग में 750 डॉलर रखा बैग मिला ।

इसमें कहा गया है कि चावड़ा ने यह महसूस किया कि कोई यात्री सुरक्षा जांच की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपना यह बैग लेना भूल गया होगा। इसके बाद उसने तुरंत इसे एक सीआईएसएफ अधिकारी को सौंप दिया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि बल ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उक्त यात्री की पहचान की। जो यह पैकेट लेना भूल गया था। बैग में रखे डॉलर का मूल्य 50,000 रुपये से अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें