गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और पाटीदार समिति में बहस लगातार जारी है। पाटीदार समिति ने नेता दिनेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस का विरोध आगे भी जारी रहेगा अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।
पाटीदारों के विरोध पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया राज्य में पार्टी के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत की ओर से दी गई है। उनका कहना है कि हार्दिक और उनके समर्थकों को संयम बरतना चाहिए, ये मुद्दा जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
#WATCH: Miffed over ticket distribution, PAAS leader Dinesh Patel earlier today said will oppose Congress if our concerns are not addressed pic.twitter.com/ly7RQqIM8c
— ANI (@ANI) November 20, 2017
I condemn this violence, Hardik Patel and his workers should show patience,issues can be sorted out by talking. Also,Gujarat CM should worry about the fights over ticket distribution in his party and not comment on us: Ashok Gehlot,Congress pic.twitter.com/1dUdUMvPBh
— ANI (@ANI) November 20, 2017
गुजरात के सीएम विजय रुपानी के लिए गहलोत ने कहा कि उन्हें बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर शुरू हुइ लड़ाई पर चिंता करनी चाहिए। उन्हें हम पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, सीएम रुपानी ने कहा था कि पाटिदार कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे और उनका चेहरा अब सामने गया है।
PAAS leaders were working as agents of Congress, and now they have been totally exposed: Gujarat CM Vijay Rupani on PAAS-Congress workers clash over ticket distribution pic.twitter.com/I7jtQLaQoT
— ANI (@ANI) November 20, 2017
पढ़ें: NCP बोली- कांग्रेस गुजरात को लेकर गंभीर नहीं, अकेले ही लड़ेगी चुनाव