फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- नेहरू नहीं चाहते थे बने सोमनाथ मंदिर, भूल गए क्या?

Wed, 29 Nov 2017 03:21 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में हैं, यहां उनकी कुल चार रैलियां होनी हैं। प्राची में अपनी दूसरी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह मेरे दौरे का दूसरा दिन है, मैं सौराष्ट्र से दक्षिण गुजरात तक का सफर करके आया हूं, लोगों का उत्साह देखकर मुझे काफी अच्छा लगा, मैं देख सकता हूं कि कितनी सारी महिलाएं हमें आशीर्वाद देने आई हैं।
विज्ञापन


इसके बाद मोदी ने राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर दर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के लोग मंदिर के बनने से खुश नहीं थे। पीएम ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो सोमनाथ मंदिर कभी नहीं बन पाता।

मोदी ने पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा कि आज कुछ लोग सोमनाथ मंदिर को याद कर रहे हैं, आप इतिहास भूल गए हैं क्या? आपके परिवार के लोग, हमारे पहले प्रधानमंत्री मंदिर बनने के प्लान से खुश नहीं थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पानी का इंतजार कर रहे किसान, इस चुनाव में बदलाव के लिए करेंगे वोटिंग

राजेंद्र  प्रसाद सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन करने आए थे, नेहरू खुश नहीं थे। सरदार पटेल ने नर्मदा के लिए सपने देखे थे, लेकिन आपके परिवार के लोगों ने उनको पुरा नहीं होने दिया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ओबीसी कमीशन को संवैधिनक दर्जा नहीं मिल पा रहा, लेकिन उनकी सरकार उसको करवाने की पूरी कोशिश करेगी। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि वह वन रैंक वन पेंशन के खिलाफ क्यों थी? क्यों इसे चालिस सालों तक लटकाकर रखा गया।
  If there was no Sardar Patel, the temple in Somnath would never have been possible. Today some people are remembering Somanth, I have to ask them- have you forgotten your history? Your family members, our first PM was not happy with the idea of a temple being built there: PM pic.twitter.com/MxITfTsNDP — ANI (@ANI) November 29, 2017


 
विज्ञापन

मोरबी रैली में इंदिरा गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी
इससे पहले पीएम ने मोरबी में रैली की थी। वहां मोदी ने कहा कि मोरबी से मेरा पुराना नाता रहा है और इतिहास गवाह है कि हम जनता के सुख-दुख के साथी हैं। पीएम ने कहा कि देश पर 70 साल तक राज करने वाले अपना हिसाब नहीं दे रहे, लेकिन अब वह गरीबों का पैसा किसी को लूटने नहीं देंगे। 

नोटबंदी को लेकर मोदी ने कहा कि विरोध वही कर रहे हैं जिनका लुट गया। मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने जनता की तिजोरी पर डाका डाला वह अर्थशास्त्री बन रहे हैं।

इसके बाद गुजरात मॉडल का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि विपत्ति को अवसर में बदलना ही गुजरात मॉडल है। मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि जब 1980 में वहां बांध टूटा था तो इंदिरा गांधी मुंह पर रूमाल रखकर आई थीं।

बता दें कि आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात में हैं, वह सोमनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। मोदी भी आज सोमनाथ में रैली करने वाले हैं।

प्रथम चरण के चुनाव से पहले भाजपा की योजना पीएम की दो दर्जन से अधिक जनसभा कराने, चुनिंदा शहरों में रोड शो कराने की है। इससे पहले 28 नवंबर को मोदी ने गुजरात में चार रैलियां की थीं। रैलियों में मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा था कि गुजरात की माटी उनकी मां है और गुजरात के बेटे पर हो रहे हमलों के लिए जनता उनको माफ नहीं करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें