फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कांग्रेस का आरोप- प्रचार के लिए बच्चे का इस्तेमाल कर रहे पीएम मोदी, पूछा- ECI और NCPCR कहां हैं?

Mon, 21 Nov 2022 10:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में पूछा, चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक छोटी बच्ची का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। चुनाव आयोग कहां है? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग कहां है?
विज्ञापन
जयराम रमेश (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए एक बच्ची का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पार्टी ने चुनाव आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से इस पर संज्ञान लेने को कहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक नन्ही बच्ची प्रधानमंत्री के पास खड़ी दिखाई दे रही है। इसमें वह गुजराती में मोदी के नेतृत्व में भाजपा के शासन के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को भाजपा के कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अब कांग्रेस की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में पूछा, चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक छोटी बच्ची का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। चुनाव आयोग कहां है? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग कहां है?
विज्ञापन


कांग्रेस के एक अन्य नेता के ट्वीट के जवाब में रमेश ने कहा, यह स्पष्ट (चुनाव कानून का उल्लंघन) है, लेकिन चुनाव आयोग और एनसीपीसीआर कुछ नहीं करेंगे। 

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने भी वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि यह कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, राजनीति में बच्चों का इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है। पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए एक छोटी बच्ची का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या एनसीपीसीआर के प्रियांक कानूनगो कुंभकरण की नींद में है? अब चुनाव आयोग को पत्र नहीं लिखेंगे? चुनाव आयोग को स्वत: इस पर ध्यान देना चाहिए। 

गुजरात में विधानसभा चुनाव अगले माह दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। राज्य में पिछले 27 वर्षों से भाजपा का शासन है। कांग्रेस, भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें