फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election Result: विजयवर्गीय बोले- दिल्ली में खत्म होगा केजरीवाल का शासन, MP में सरकार वापसी का दावा

सार

अमर उजाला ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से चुनाव परिणामों पर बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election Results) में भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जनमत के साथ सातवीं बार सत्ता संभालने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर अमर उजाला ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की और उनसे चुनाव परिणामों पर बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन


प्रश्न- कैलाश जी, बीजेपी गुजरात में एक ऐतिहासिक जनमत हासिल करती हुई दिखाई पड़ रही है। इस जीत का श्रेय किसे दिया जा सकता है?
- नि:संदेह इस पूरी जीत का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को जाता है। उनकी लोकोपकारी नीतियों के कारण जनता में उनके प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उसका असर ही हमें आज चुनाव परिणामों के रूप में दिखाई पड़ रहा है। यह विश्वास चंद दिनों में नहीं हासिल किया जाता। इसके लिए लंबे समय तक जनता की सेवा करनी होती है और देश जानता है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहने से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक जनता की लगातार दिन-रात सेवा की है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी को एक ऐतिहासिक जनमत मिलता दिख रहा है। 

प्रश्न- गुजरात में भाजपा की लड़ाई कांग्रेस से हुआ करती थी, लेकिन अचानक ही कांग्रेस बहुत पिछड़ती नजर आ रही है। क्या कहेंगे?
- मुझे लगता है कि इस बात का उत्तर कांग्रेस और उसके नेतृत्व से पूछा जाना चाहिए। इसके बाद भी मैं कहूंगा कि कांग्रेस जनता की सेवा से लगातार पिछड़ती गई है। वह केवल एक परिवार और दो तीन व्यक्तियों की सेवा तक सीमित हो गई है। इसी का परिणाम है कि जनता का उसके ऊपर से विश्वास खत्म हो चुका है। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से ही नहीं, राज्यों से भी एक-एक कर खत्म होती चली जा रही है। जिन एक-दो राज्यों में वह बची है, जल्दी ही वहां से भी समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन


प्रश्न- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई पड़ रही है। क्या भाजपा हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रहेगी? 
- नि:संदेह। हम हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं। अंतिम चुनाव परिणाम आने तक देखेंगे कि हमें किसी दूसरे की मदद की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भाजपा अकेले दम पर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रहेगी। प्रदेश के नेतृत्व के साथ एक बार फिर हम हिमाचल प्रदेश का विकास करने के लिए तैयार हैं। 

प्रश्न- गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने बहुत तैयारी की थी। उन्होंने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था। चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि गुजरात की जनता ने उनके ऊपर बहुत ज्यादा विश्वास नहीं जताया है। क्या कहेंगे?
- गुजरात की जनता बहुत प्रबुद्ध जनता है। वह जानती है कि राज्य की बागडोर किसके हाथ में सौंपनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल का केवल गुजरात से ही सफाया नहीं हुआ है, वे जल्द ही दिल्ली की राजनीति में भी अप्रासंगिक हो जाएंगे। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत स्थाई नहीं है। बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा से भी दूर हटना पड़ जाएगा। यह मैं केवल बीजेपी का नेता होने के कारण नहीं कह रहा हूं, बल्कि क्योंकि उन्होंने हल्की राजनीति की है, आज उनकी छल और भ्रष्टाचार की राजनीति का पर्दाफाश हो गया है। यही कारण है कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगे आने वाले पांच-सात सालों में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। 

प्रश्न- गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के बाद भाजपा की अगली चुनौती कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में है। बीजेपी को इन राज्यों में क्या उम्मीद है? 
विज्ञापन

- मैं आपको पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य चुनावों में भी जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब रहेगी।  हम राष्ट्रीय स्तर पर जनता की सेवा का वह मानक खड़ा करना चाहते हैं जो राजनीति का आदर्श बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे आदर्श हैं। उनके नेतृत्व में चलते हुए हम इन सभी राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें