Gujarat Election Result: मोदी-शाह की रैलियों का कितना होगा असर, दोनों ने गुजरात फतह के लिए कितनी मेहनत की?
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने 39 रैलियों के जरिए गुजरात के 134 विधानसभा सीटों को कवर किया। वहीं, भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात चुनाव का परिणाम आज (आठ दिसंबर) जारी होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शाम तक यह भी साफ हो जाएगा कि सूबे में 24 साल से कायम भाजपा का राज आगे जारी रहेगा या विपक्ष का लंबा इंतजार खत्म होगा। तमाम एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले कई चुनावों से ज्यादा सीटें इस बार मिलेंगी।
आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री ने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को भी मुश्किलों में डाल दिया था। यही कारण है कि भाजपा को भी चुनाव के आखिरी समय में पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र के 10 से ज्यादा मंत्री, चार मुख्यमंत्री, तीन राज्यों के उप-मुख्यमंत्री और अलग-अलग राज्यों के 50 से ज्यादा मंत्रियों ने खूब सभाएं कीं।
अकेले प्रधानमंत्री ने 30 सितंबर से दो दिसंबर तक कुल 39 रैलियों और सभाओं के जरिए गुजरात की 134 विधानसभा सीटों को कवर किया। वहीं, भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।
आइए जानते हैं दोनों ने कहां-कहां रैलियां और रोड शो किए? किन सीटों को रैली और रोड शो के जरिए कवर किया? दोनों की रैलियों का कितना असर हुआ?

गुजरात में रैली करते हुए पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए पीएम मोदी ने कहां-कहां रैली कीं?
| विधानसभा |
जिला |
कितने सीटें कवर की? |
कितने सीटों पर जीत मिली? |
| कलोल |
गांधीनगर |
05 |
|
| बोडेली |
छोटा उदयपुर |
03 |
|
| हिम्मतनगर |
साबरकांठा |
03 |
|
| कांकरेज |
बनासकांठा |
09 |
|
| पाटन |
पाटन |
04 |
|
| सोजित्रा |
आणंद |
07 |
|
| अहमदाबाद |
अहमदाबाद |
21 |
|
| नेत्रंग |
भरूच |
05 |
|
| खेड़ा |
खेड़ा |
07 |
|
| सूरत |
सूरत |
16 |
|
| पालनपुर |
बनासकांठा |
09 |
|
| मोडासा |
अरवल्ली |
03 |
|
| महेसाणा |
महेसाणा |
07 |
|
| दाहोद |
दाहोद |
06 |
|
| वड़ोदरा |
वड़ोदरा |
02 |
|
| भावनगर |
भावनगर |
07 |
|
| सुरेंद्र नगर |
सुरेंद्रनगर |
05 |
|
| नवसारी |
नवसारी |
04 |
|
| वलसाड |
वलसाड |
05 |
|
| जूनागढ़ |
जूनागढ़ |
05 |
|
| राजकोट |
राजकोट |
08 |
|
| जामनगर |
जामनगर |
05 |
|
पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
इन जिलों में एक से ज्यादा बार गए प्रधानमंत्री
30 सितंबर से दो दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 39 रैलियां कीं। दो रोड शो भी किए। एक रोड शो के जरिए तो 50 किलोमीटर तक सफर तय किया। कुछ ऐसे भी जिले हैं, जहां एक से ज्यादा बार पीएम मोदी का कार्यक्रम हुआ। सबसे ज्यादा अहमदाबाद में। यहां कुल 21 सीटें हैं। पिछली बार इनमें से 15 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। यही कारण है कि इस बार प्रधानमंत्री छह बार अहमदाबाद पहुंचे। इसके अलावा सूरत में 16 सीटें हैं। यहां भी पीएम मोदी तीन बार पहुंचे। गांधीनगर में पांच सीटें हैं। यहां प्रधानमंत्री पांच बार पहुंचे। बनासकांठा में नौ सीटें हैं। यहां पीएम मोदी के तीन कार्यक्रम हुए। महेसाणा में सात सीटें हैं और यहां तीन बार पीएम मोदी का कार्यक्रम हुआ।
गुजरात चुनाव एलान के बाद 27 रैलियां
भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तीन नवंबर को गुजरात चुनाव के एलान के बाद पीएम मोदी छह नवंबर को पहली बार गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने भावनगर और कपराडा में सभा को संबोधित किया था। इसके बाद 19, 20 और 21 नवंबर के बीच आठ रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। 23 और 24 नवंबर को भी प्रधानमंत्री गुजरात में रहे। इस बीच, उन्होंने आठ रैलियों को संबोधित किया। 27 नवंबर को प्रधानमंत्री की तीन रैलियां थीं। एक और दो दिसंबर को छह रैलियां कीं। इस बीच, अहमदाबाद में एक ग्रैंड रोड शो भी किया। गुजरात चुनाव के एलान के पहले और हिमाचल प्रदेश चुनाव के एलान के बाद पीएम मोदी ने 10 सभाओं और कार्यक्रमों में शिरकत की थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
मोदी से कम हुईं शाह की रैलियां
गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कम रैलियां कीं। आंकड़े देखें तो इस बार गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। शाह उन जिलों में भी पहुंचे, जहां पीएम मोदी नहीं जा पाए थे। सबसे ज्यादा फोकस अहमदाबाद, महेसाणा और गांधीनगर में रहा। इन जिलों में शाह भी एक से ज्यादा बार पहुंचे।
अहमदाबाद में रोड शो करते गृहमंत्री अमित शाह और भूपेंद्र पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहां-कहां कीं रैलियां?
| जिला |
कितने सीटों को कवर किया? |
कितने पर जीत मिली? |
| द्वारका |
03 |
|
| गिर सोमनाथ |
04 |
|
| जूनागढ़ |
05 |
|
| कच्छ |
06 |
|
| तापी |
02 |
|
| नर्मदा |
02 |
|
| आणंद |
07 |
|
| बनासकांठा |
09 |
|
| अहमदाबाद |
21 |
|
| राजकोट |
08 |
|
| सुरेंद्रनगर |
05 |
|
| सूरत |
16 |
|
| महेसाणा |
07 |
|
| वड़ोदरा |
02 |
|
| अरवल्ली |
03 |
|
| पंचमहल |
05 |
|
| गांधीनगर |
05 |
|