फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vagra Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें कैसा है वागरा का चुनावी समीकरण

Tue, 03 Jan 2023 11:42 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022: भरूच जिले की वागरा विधानसभा सीट पर भाजपा के अरूणसिंह अजीतसिंह राणा ने कांग्रेस के सुलेमान पटेल को 13,452 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 83,036 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 69,584 वोट मिले।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
भरूच जिले की वागरा विधानसभा सीट पर भाजपा के अरूणसिंह अजीतसिंह राणा ने कांग्रेस के सुलेमान पटेल को 13,452 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 83,036 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 69,584 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी जयेन्द्रसिंह लक्ष्मणसिंह राज को 1,924 वोट मिले जो कुल वोट का महज 1.2 फीसदी रहा। आप उम्मीदवार समेत सात की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 2,421 वोट मिले। 
 
2017 में भाजपा को मिली थी जीत
वागरा सीट पर यह अरुणसिंह राणा की लगातार तीसरी जीत है। 2022 से पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अरुणसिंह राणा भाजपा के टिकट पर जीते थे। राणा ने कांग्रेस के सुलेमान पटेल को 2,628 वोटों से हराया था। यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। वहीं, 2012 में अरुणसिंह राणा ने कांग्रेस के इकबाल पटेल को हराया था। 
विज्ञापन

2012 में आखिरी बार जीती थी कांग्रेस
वागरा सीट पर 2012 से पहले लगातार तीन चुनाव कांग्रेस जीती थी। 2007 और 1998 में इस सीट पर कांग्रेस के इकबाल पटेल जीते थे। वहीं, 2002 में कांग्रेस उम्मीदवार राशिदा इकबाल पटेल जीतीं थीं।  1990 में इकबाल पटेल को भाजपा के खुमानसिंह वंसिया ने हराया था। 
वागरा में अब तक 10 बार जीत दर्ज कर चुकी है कांग्रेस 
1991 में हुए उपचुनाव समेत इस सीट पर अब तक हुए कुल 15 चुनाव हुए हैं। इन 15 चुनावों में 10 बार वागरा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, पांच चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें