फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umbergaon Assembly Seat: भाजपा के रमणलाल ने यहां छठवीं बार खिलाया कमल, जानें उम्बेरगांव के सियासी समीकरण

Tue, 03 Jan 2023 09:54 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election2022: वलसाड जिले की  उम्बेरगांव सीट पर भाजपा के रमणलाल नानूभाई पाटकर ने कांग्रेस के नरेशभाई  वलवी को 64,786 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,10,088 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 45,302 वोट मिले। 
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
वलसाड जिले की उम्बेरगांव विधानसभा सीट पर भाजपा के रमणलाल नानूभाई पाटकर ने कांग्रेस के नरेशभाई वजीरभाई वलवी को 64,786 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,10,088 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 45,302 वोट मिले।  तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी अशोकभाई मोहनभाई पटेल को  10,676 वोट मिले जो कुल वोट का 6.16 फीसदी रहा। आप उम्मीदवार समेत चार की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 2,772 वोट मिले। हसमुखभाई रमणभाई बोचल जिन्हें कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) ने उतारा था, की जमानत जब्त हो गई। बोचल को नोटा से भी कम वोट मिले। बोलच को मात्र 1,777 वोट हासिल हुए।   
 
2017 में भाजपा को मिली थी जीत
उम्बेरगांव सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने रमणलाल नानूभाई पाटकर को अपना उम्मीदवार बनाया था। पाटकर ने कांग्रेस के अशोकभाई पटेल को 41 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


रमणलाल पाटकर ने लगाया जीत का छक्का
भाजपा के रमणलाल पाटकर उम्बेरगांव सीट से लगातार चौथी बार जीते हैं। 2022 और 2017 से पहले पाटकर 2012 और 2007 में भी भाजपा के टिकट पर जीते थे। कुल मिलाकर रमणलाल नानूभाई पाटकर उम्बेरगांव से छह बार भाजपा को जीत दिला चुके हैं।  रमणलाला को 2002 में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, 1995 और 1998 में भी वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। 1995 से पहले लागातार चार बार 1975, 1980, 1985 और 1990 कांग्रेस के छोटूभाई वेस्ताभाई पटेल उम्बेरगांव विधायक बने थे। इससे पहले 1962, 1967 और 1972 में भी यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। अब तक हुए कुल 14 चुनाव में उम्बेरगांव सीट पर आठ बार कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, छह बार यहां भाजपा का कमल खिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें