फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tankara Assembly Seat: भाजपा ने फिर जीती यह सीट, कांग्रेस 32 साल बाद मिली सफलता को दोहरा नहीं पाई

Tue, 03 Jan 2023 09:33 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022:  टंकारा विधानसभा सीट पर  भाजपा के दुर्लभजीभाई हरखजीभाई देथरिया ने कांग्रेस के ललितभाई कगथरा को 10,256 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 83,274 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 73,018 वोट मिले। 
विज्ञापन
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
मोरबी जिला गुजरात चुनाव में चर्चा में रहा। चुनाव से ऐन पहले हुए पुल हादसे की वजह से यह जिला सुर्खियों में था। इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी। जिले की टंकारा विधानसभा सीट पर  भाजपा के दुर्लभजीभाई हरखजीभाई देथरिया ने कांग्रेस के ललितभाई कगथरा को 10,256 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 83,274 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 73,018 वोट मिले।  तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी संजय भटासणा (पटेल) को 17,834 वोट मिले जो कुल वोट का 9.98 फीसदी रहा। आप और बसपा उम्मीदवार समेत तीन की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 1,993 वोट मिले।
 
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
टंकारा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने ललितभाई कगथरा को अपना उम्मीदवार बनाया था। कगथरा ने भाजपा के राघवजीभाई जीवराजभाई गडरा को 29 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


2017 में मोरबी जिले में नहीं खुला था भाजपा का खाता 
टंकारा सीट, मोरबी जिले के अंतर्गत आने वाली तीन सीटों में से एक है। 2017 में जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। भाजपा यहां एक सीट पर भी जीत दर्ज करने में असफल रही थी।  टंकारा सीट पर कांग्रेस को 32 साल बाद जीत मिली थी। हालांकि, इस बार कांग्रेस यह सीट बरकरार रखने में नाकामयाब रही। 2017 से पहले टंकारा सीट पर कांग्रेस 1985 में जीती थी। इसके बाद यहां भाजपा एक उपचुनाव समेत लगातार सात बार 1990, 1995, 1998, 2002, 2007, 2012 और 2014 के उपचुनाव में  जीत दर्ज करने में सफल रही। भाजपा के मोहन कुंदरिया इस सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुंदरिया सांसद बन गए। इसके बाद यहां हुए उपचुनाव में भी भाजपा को जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें