फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhpur Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा के बलवंतसिंह ने खिलाया कमल, आप-एआईएमआईएम की जमानत हुई जब्त

Mon, 02 Jan 2023 07:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022: पाटन जिले की सिद्धपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपूत ने कांग्रेस के चंदनजी तलाजी ठाकोर को 2,814 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 91,187 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 88,373 वोट मिले।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
पाटन जिले की सिद्धपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपूत ने कांग्रेस के चंदनजी तलाजी ठाकोर को 2,814 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 91,187 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 88,373 वोट मिले। आप तीसरे नंबर पर रही। इसके प्रत्याशी महेन्द्रसिंह दलपतसिंह राजपूत को 2,082 वोट मिले जो कुल वोट का महज 1.1 फीसदी रहा। आप, बसपा और AIMIM उम्मीदवार समेत सात की जमानत जब्त हो गई। AIMIM उम्मीदवार अब्बासभाई मोहम्मद शरीफ नोडसोला को मात्र 1,137 वोट हासिल हुए। वहीं, नोटा को 1,857 वोट मिले।

2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
सिद्धपुर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने चंदनजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। ठाकोर ने भाजपा के जयनारायण व्यास को 17 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2012 में भी इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2007 में भाजपा के जय नारायण व्यास यहां से जीते थे। जय नारायण व्यास इससे पहले 1990, 1995 और 1998 में भी यहां से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके थे। हालांकि, 2002 में उन्हें कांग्रेस के बलवंत सिंह राजपूत ने हरा दिया था। 
विज्ञापन


2017 में पाटन जिले की तीन सीटों पर जीती थी कांग्रेस 
सिद्धपुर सीट, पाटन जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें