फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehra Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, जानें शेहरा सीट के चुनावी समीकरण

Mon, 02 Jan 2023 07:13 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022: पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट पर भाजपा के जेठाभाई घेलाभाई अहीर ने कांग्रेस के खातुभाई गुलाबभाई पागी को 47,281 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,07,775 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 60,494 वोट मिले।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट पर भाजपा के जेठाभाई घेलाभाई अहीर ने कांग्रेस के खातुभाई गुलाबभाई पागी को 47,281 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,07,775 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 60,494 वोट मिले। आप तीसरे नंबर पर रही। इसके प्रत्याशी तखतसिंह रावसिंह सोलंकी को 6,461 वोट मिले जो कुल वोट का महज 3.56 फीसदी रहा। आप और भारतीय जन परिषद उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 4,708 वोट मिले।

2017 में भाजपा को मिली थी जीत
शेहरा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने जेठाभाई घेलाभाई अहीर को अपना उम्मीदवार बनाया था। जेठाभाई ने कांग्रेस के दुष्यंत सिंह चौहान को 41 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी दो उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


भाजपा की लगातार पांचवीं जीत 
इस चुनाव में जीत के साथ ही भाजपा ने यहां जीत का पंजा लगा दिया है। पार्टी ने 1995 से 2022 के बीच हुए सात में छह चुनावों में जीत हासिल की है। 1998 में यहां सपा को जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस को आखिरी बार यहां 1990 में जीत मिली थी। तब का्ंग्रेस के जसवंतसिंह मनसुखभाई परमार ने जीत दर्ज की थी। जसवंतसिंह परमार इससे पहले 1985 में भी इस सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें