फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himatnagar Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा के विनेन्द्रसिंह ने खिलाया कमल, जानें यहां का चुनावी समीकरण

Tue, 27 Dec 2022 02:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

 Himatnagar Assembly Seat: भाजपा ने हिम्मतनगर सीट से मौजूदा विधायक राजेंद्रसिंह चावड़ा की जगह विनेन्द्रसिंह दिलीपसिंह जाला को टिकट दिया था। यहां भाजपा ने अब तक सात चुनाव जीते हैं। इस बार भाजपा के विनेन्द्रसिंह दिलीपसिंह जाला ने कांग्रेस के कमलेशकुमार जयंतिभाई पटेल को 8,860 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने विनेन्द्रसिंह दिलीपसिंह जाला को उतारा था। उनके सामने कड़ी चुनौती देने वाले कांग्रेस से कमलेशकुमार जयंतिभाई पटेल थे। भाजपा के विनेन्द्रसिंह दिलीपसिंह जाला ने कांग्रेस के कमलेशकुमार जयंतिभाई पटेल को 8,860 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 98,792 वोट जबकि कांग्रेस के कमलेशकुमार को 89,932 वोट मिले। 

सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही, इसके प्रत्याशी निर्मलसिंह अजबसिंह परमार को 10,011 वोट मिले जो कुल वोट का महज 4.9 फीसदी रहा। यहां बसपा व आप उम्मीदवार समेत सात की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 2,456 वोट मिले।  भाजपा ने हिम्मतनगर सीट से मौजूदा विधायक राजेंद्रसिंह चावड़ा की जगह विनेन्द्रसिंह दिलीपसिंह जाला को टिकट दिया था। यहां भाजपा ने अब तक सात चुनाव जीते हैं। भाजपा को इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल हुई है। हिम्मतनगर उन सीटों में शामिल है जहां 1980 में गठन के साल में ही भाजपा ने जीत का खाता खोला था। 
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
हिम्मतनगर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने राजेंद्रसिंह चावड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के कमलेशकुमार जयंतिभाई पटेल को महज 1,712 वोटों से हराया था। यहां कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।


2017 में साबरकांठा जिले में चार सीट जीती थी कांग्रेस
पिछले विधानसभा चुनाव में साबरकांठा जिले की सात में से तीन सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, जबकि चार सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें