क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर रहे हैं? कांग्रेस पार्टी में यह सवाल मौजूं है और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे इसी नजरिए से देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर लगे आरोपों पर इसी अंदाज में पलटवार किया।
सुरजेवाला का कहना है कि गुजरात में कांग्रेस की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ऊल-जलूल, उल्टे-सीधे तथ्यहीन आरोप लगा रही है। वहीं पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि प्रधानमंत्री के 29 अक्टूबर के बयान से यही लग रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का रुख देखकर वो घबरा रहे हैं।
कर्नाटक में फिर बरसे PM मोदी, कहा- अटकाना, लटकाना और भटकाना कांग्रेस की नीति
सूत्र का कहना है कि प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा विधानसभा चुनाव को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने तथा वोटों के ध्रुवीकरण की फिराक में है। प्रधानमंत्री ने रविवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री का इशारा पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर था। हालांकि चिदंबरम का कहना है कि उनके स्टेटमेंट और उसके संदर्भ को बिना पढ़े ही प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है।
चिदंबरम के बचाव में सामने आए कई नेता
इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रामण्यम स्वामी भी सामने आए हैं। स्वामी ने ट्वीट किया है कि चिदंबरम के एक बयान ने भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने गुजरातियों को राष्ट्रवादी भी करार दिया है। हालांकि चिदंबरम के बचाव में कई और दलों के नेता भी आए हैं। सुधींद्र कुलकर्णी ने इसके बाबत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौर की याद दिलाई है और ट्वीट करके कहा कि वाजपेयी भी कश्मीर में स्वायत्तता दिए जाने के पक्षधर थे।
गुजरातः CM रुपानी ने अहमद पटेल पर लगाया आरोप- ISIS से हैं उनके संबंध
चिदंबरम के बयान को जहां भाजपा भुनाने के मूड में है, वहीं कांग्रेस पलटवार कर रही है। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में कभी भाग नहीं लिया है, उनके लिए देशभक्ति समझ पाना कठिन है।
Loyalty is difficult to understand fr ths who nvr participated in the Azaadi movement,recognised the Constitution or respected our tricolour https://t.co/EtpUlb05gH
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) October 30, 2017