टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी सोशल मीडिया में सक्रिय रहते हैं। अपनी पत्नी, बच्चे तथा टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के संबंध में वह समय-समय पर ट्वीटर और इंस्टाग्राम में जानकारी शेयर करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- विराट ने 32 वां शतक जड़ तोड़े पोंटिंग-डीविलियर्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोमवार को शादी की पांचवीं सालगिरह के मौके पर शिखर धवन ने पत्नी आएशा को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। धवन ने इंस्टाग्राम में शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'हुए पूरे 5 साल हमारी शादी को, लगता है ऐसे कि तुमसे पहले ना कोई जिंदगी थी मेरी, भर दिए इतने रंग कि रंगीन हो गयी ये दुनिया मेरी...हर कदम पर मेरे साथ तू, तू ही मेरी खुशी-तू ही मेरी बात, तुझसे हूं मैं, दिल बहार है हर रात। साथ रहे हमारा जन्मों-जन्मों तक करता हूं ये दुआ, तेरे दर पर झुके सर मेरा, है मेरी ये रजा...तुम्हे पांचवीं सालगिरह मुबारक हो।
यह भी पढ़ें-सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने विराट
शिखर धवन समय-समय पर अपने बेटे जोरावर की गतिविधियां भी सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। अभी उन्होंने ट्वीटर पर अपने घर की टीवी में प्रसारित हो रही मैच की लाइव कवरेज का एक वीडियो शेयर किया था। दरअसल इस कवरेज में शिखर धवन राष्ट्रगान के समय लाइन में खड़े हैं। और उनका बेटा जोरावर घर में टीवी में उनको लाइन में ढूंढ रहा है। शिखर धवन यह जानकारी शेयर करते हुए बहुत भावुक हो गए थे।
Dil bhar aaya video dekh ke, jis tareeke se zoraver mujhe dhoondh rha hai. Mera pyaar aur duyaaein hamesha mere bachon ke saath hain.luv u 🤗 pic.twitter.com/BhFWr0rFyw
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 26, 2017