फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Wed, 09 Nov 2022 02:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

तलाला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड़ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस एमएलए ने दिया इस्तीफा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राज्य में बड़ा झटका लगा है। यहां के तलाला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा। 

विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा था। गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता व 11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा ने अपने बेटों राजूभाई राठवा व रंजीत भाई राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह सभी नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कुछ देर बाद ही इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रभारी हिमांशु व्यास भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें