फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पेंशन मिलने से तेलंगाना के दिव्यांग हुए खुश, राज्य सरकार का जताया आभार

Wed, 09 Nov 2022 01:40 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, हैदराबाद

सार

 तेलंगाना में पेंशन मिलने से दिव्यांग जन के परिवार राज्य सरकार का आभार जता रहे हैं। एक लाभार्थी की मां ने कहा कि पेंशन स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम केसीआर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को उनके दैनिक जीवन में मदद करने के लिए प्रत्येक को 3,000 रुपये की पेंशन दे रही है। लोग इस योजना के लिए खुश होने के साथ सरकार का आभार जता रहे हैं। लाभार्थी जगन की मां शारदा ने पेंशन स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के हाथ-पैर ठीक नहीं हैं। मैंने विधायक  से अनुरोध किया और उन्होंने पेंशन को मंजूरी दे दी। हमें अब 3,000 रुपये पेंशन मिल रही है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री केसीआर को धन्यवाद देती हूं। 

विज्ञापन


लाभार्थी ने जताया आभार
वहीं एक अन्य लाभार्थी सुधा ने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के हस्तक्षेप के बाद पेंशन मिली। उन्होंने कहा कि मेरा भतीजा चल या बोल नहीं सकता। हमारे विधायक के हस्तक्षेप के बाद, हमें सरकार से 3,000 रुपये की पेंशन मिल रही है। मैं इसके लिए तेलंगाना सरकार को धन्यवाद देती हूं।  सितंबर की शुरुआत में, अपने कल्याणकारी उपायों और सामाजिक सुरक्षा रणनीति के एक हिस्से के रूप में, तेलंगाना सरकार ने सभी गरीबों के लिए सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'आसरा' पेंशन की शुरुआत की। यह वृद्ध लोगों, विधवाओं, दिव्यांगों और बीड़ी श्रमिकों के लिए पेंशन की एक कल्याणकारी योजना है।

अन्य लाभार्थियों ने जताया आभार
आसिफ नगर के तहसीलदार डी सुनील कुमार ने बताया कि आसिफ नगर मंडल क्षेत्राधिकार में 10 हजार नई आसरा पेंशन स्वीकृत की गई है। हमने विधायकों की उपस्थिति में एक बैठक में स्वीकृत पेंशन वितरित की है। शेष कार्ड एमआरओ कार्यालय में सुबह वितरित किए जाते हैं। आसिफ नगर मंडल में कुल पेंशनभोगी 35,000 हैं जिनमें नए पेंशनभोगी 10,000 है और पुराने पेंशनभोगी 25,000 हैं। तेलंगाना सरकार द्वारा स्वीकृत विंडो पेंशन सम्मानित लोगों को दी गई है।  एक लाभार्थी, नजमुनिसा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का आभार व्यक्त किया क्योंकि उन्हें विधवा पेंशन कार्ड मिला और कार्ड के माध्यम से 2,100 रुपये प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि मुझे 14 साल से कार्ड नहीं मिला। अब मेरा कार्ड बन गया है और मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें